जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अगहरा गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल महिला को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया. जबकि अन्य घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल नवादा जिले के पकरीबरावां निवासी जमाहिर यादव उनकी पत्नी बरती देवी तथा पुत्री सत्येन्द्र कुमार है. घायल जमाहिर यादव ने बताया कि मैं अपने पत्नी और पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर एक केस के मामले में जमुई कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान अगहरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए फरार हो गया. घटना की जानकारी के बाद सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं पटना रेफर हुए घायल महिला कि स्थिति गंभीर बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
