बोलेरो-ऑटो की टक्कर में तीन घायल, भर्ती

शहर के अतिथि पैलेस के समीप रविवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी.

जमुई. शहर के अतिथि पैलेस के समीप रविवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गये. साथ ही ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गये. पुलिस ने दो घायलों को सदर अस्पताल लाया. जबकि एक घायल को उनके परिजन ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. घायल ऑटो चालक सदर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गांव निवासी बिदो मंडल के पुत्र सोनू कुमार है. जबकि घायल यात्री खैर थाना क्षेत्र के कैंडी गांव निवासी सुनील तांती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >