खैरा. गरही थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि गरही थाना कांड संख्या 38/26 में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे राधे यादव पिता स्व. प्रसाद यादव एवं आनों देवी पति राधे यादव, दोनों निवासी चिपाटाड़ थाना गरही, को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक अन्य मामले में गरही थाना कांड संख्या 96/25 के तहत हत्या के प्रयास के आरोपित इस्लाम अंसारी पिता यूनूश अंसारी, निवासी इस्लामनगर थाना गरही, को भी पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
हत्या के प्रयास के मामलों में तीन आरोपित गिरफ्तार
गरही थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
