बाइक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

झाझा के गणेशी मंदिर के पास बाइक चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

झाझा (जमुई). थाना क्षेत्र के गणेशी मंदिर क्षेत्र में बाइक मालिक और स्थानीय लोगों के शोर शराबा मचाने पर चोरी की बाइक के साथ चोर को पकड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया. बाइक मालिक पैरगाहा गांव निवासी मुकेश रविदास ने बताया कि नगर क्षेत्र के गणेशी मंदिर समीप अपनी बाइक को लगाकर चापाकल पर पानी पी रहा था.

बाइक ले जाते हुए पकड़ा था

बाइक लगे स्थल पर पहुंचने पर बाइक गायब था. उसके बाद अपने जीजा के साथ इधर -उधर बाइक खोजने लगा. एक व्यक्ति मेरी बाइक को लुढ़काकर ले जा रहा था. जिसके बाद हो- हल्ला मचाते हुए बाइक समेत चोर को पकड़ने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले चोर की पहचान बरमसिया के नैयाटोली के रहने वाले राजेश कुमार के रूप में हुई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >