जमुई. जिला मुख्यालय स्थित बिजली आफिस कार्यालय परिसर में दैनिक मजदूरी कार्य में लगे एक मजदूर की मौत काम करने के दौरान हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी शोभा मांझी के रूप में हुई. साथ काम कर रहे मजदूर अगहरा गांव निवासी जगरनाथ मांझी ने बताया कि हमलोग बिजली ऑफिस के पीछे चहारदीवारी बनाने को लेकर काम कर रहे थे. इसी दौरान शोभा मांझी ने तबीयत खराब लगने की बात कहते हुए आराम करने लगे. शोभा मांझी बगल में ही गमछा बिछाकर लेट गये. लगभग 20-25 मिनट के बाद जब उसे उठाने गये तो वे कुछ बोल नहीं पा रहा था. तब हमलोग आनन-फानन में उठाकर सदर अस्पताल लाये जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
