चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत अखाने गांव निवासी काजल देवी ने परिवार के पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन मे काजल देवी ने कहा है कि सोमवार को रवीन दास, दारो देवी, अंग्रेज दास, नीतीश दास एवं सुनीता देवी जो कि परिवार के सदस्य हैं. वे सभी गली गलौज एवं मारपीट करने लगे. वे सभी रस्सी से गला घोंटकर पंखे में लटकाने का प्रयास करने लगा. महिला का आरोप है कि आसपास के लोग नहीं आते तो उसकी हत्या कर दी जाती. इस दौरान उक्त लोगों ने महिला के बच्चे के साथ भी मारपीट की. उसका आरोप है कि परिवार से अलग रहने के बावजूद भी उक्त सभी लोग प्रताड़ित करते हैं. ऐसे में उसने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
