जमुई में गूंजी प्रतिभाओं की आवाज, लब पर आई दिल की बात

शहर के एक होटल में आयोजित ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम में जमुई की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला

जमुई

. शहर के एक होटल में आयोजित ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम में जमुई की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला. इस आयोजन में जिले के 52 स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया और शायरी, कविता तथा कहानियों के माध्यम से अपनी भावनाओं को मंच पर प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ‘अनसुने जज़्बात’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं से लेकर अनुभवी रचनाकारों तक ने अपनी प्रस्तुति दी. किसी ने कविता के जरिए समाज की सच्चाई बयां की तो किसी ने शायरी और कहानी के माध्यम से दिल की बात साझा की. कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम के आयोजक प्रीतम कुमार ने बताया कि महानगरों की तर्ज पर जमुई में ऐसा आयोजन करने को लेकर शुरुआत में वे काफी असमंजस में थे, लेकिन स्थानीय प्रतिभाओं के उत्साह और लोगों के समर्थन से यह कार्यक्रम सफल रहा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष नितीश कुमार तथा प्रसिद्ध ग़ज़ल रचयिता डॉ नूतन मौजूद रहे. दोनों अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं ने यह साबित कर दिया है कि जमुई भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में बड़े शहरों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >