अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

थाना क्षेत्र के बरहट गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आटा चक्की मिल की दुकान में जा घुसा और भारी नुकसान पहुंचाया.

बरहट. थाना क्षेत्र के बरहट गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आटा चक्की मिल की दुकान में जा घुसा और भारी नुकसान पहुंचाया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश में था. लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीएनबी बैंक की ओर से गेहूं थ्रेसर मशीन लगे ट्रैक्टर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और आटा चक्की संचालक प्रकाश मोदी की दुकान के आगे लगे अल्बेस्टर को तोड़ते हुए अंदर घुस गया. इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने के प्रयास में बगल स्थित बर्णवाल साइकिल दुकान की ओर बढ़ा जहां काम कर रहे नीरज कुमार बाल-बाल बच गए. हालांकि इस दौरान वे घायल हो गए. साइकिल दुकान संचालक प्रेम मोदी ने बताया कि अगर नीरज समय रहते वहां से नहीं हटते तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर चालक शिवम कुमार यादव को हिरासत में ले लिया. पीड़ित दुकानदारों ने इस दुर्घटना में एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >