समग्र सेवा ने मनाया 25वें वर्षगांठ महोत्सव

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था समग्र सेवा ने अपनी 25 वर्षों की सफल यात्रा का जश्न सोमवार को नगर क्षेत्र के सरयू सदन में उत्साह के साथ मनाया.

जमुई . समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था समग्र सेवा ने अपनी 25 वर्षों की सफल यात्रा का जश्न सोमवार को नगर क्षेत्र के सरयू सदन में उत्साह के साथ मनाया. 25वें वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ डीएम श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जसवाल, केवीके वैज्ञानिक प्रमोद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी भानु प्रकाश और संस्था के सचिव मकेश्वर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में संस्था के वर्तमान व पूर्व सदस्य, शिक्षाविद, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर विशिष्ट अतिथि डीएम नवीन कुमार ने संस्था के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समग्र सेवा पूरी तरह जमीन से जुड़कर समाज को सशक्त बना रही है. उन्होंने संस्था को 25वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं. एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि संस्था ने खेती, शिक्षा, पोषण और आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं. किसानों की आय बढ़ाने और जागरूकता फैलाने में इसका प्रयास सराहनीय है. वहीं इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए संस्था सचिव मकेश्वर ने कहा कि 25 वर्ष सिर्फ समय का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है. चुनौतियों का सामना कर संस्था ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाए हैं. संस्था ने आगामी चरण में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने तथा नई पहलें शुरू करने की घोषणा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >