तीन दिवसीय अखंड जाप आज से होगा शुरू

रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सोमवार से तीन दिवसीय गायत्री महामंत्र का जाप प्रारंभ किया जायेगा.

झाझा. रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सोमवार से तीन दिवसीय गायत्री महामंत्र का जाप प्रारंभ किया जायेगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. गायत्री परिवार संघ अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, लखन प्रसाद बरनवाल, लीलाधर कुमार, नूतन कुमारी समेत कई लोगों ने बताया कि इसे लेकर कार्य स्थल, यज्ञशाला को बृहद रूप से सजाया गया है. सोमवार, मंगलवार, बुधवार को प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक अखंड जाप किया जायेगा. इस दौरान श्रद्धालु क्रमवार मंत्रोच्चार में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व पूर्णाहुति के साथ किया जायेगा. इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा अन्य जगहों के श्रद्धालु भी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे. मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >