झाझा. रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सहरसा और यशवंतपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुए आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से आगामी 30 अप्रैल तक सहरसा से रात्रि के 08:25 बजे गुरुवार को प्रस्थान करेगी और शनिवार रात्रि 10:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन आगामी 19 अप्रैल से 03 मई तक यशवंतपुर से सुबह 07:00 बजे रविवार को प्रस्थान करेगी और मंगलवार को दिन के 11:00 बजे सहरसा पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन तीन-तीन ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य, द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
सहरसा-यशवंतपुर के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सहरसा और यशवंतपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.
