परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को युवकों ने पीटा, भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला के समीप सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र धीरेंद्र प्रसाद वर्मा के पुत्र करण कुमार को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पिटाई कर दी.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला के समीप सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र धीरेंद्र प्रसाद वर्मा के पुत्र करण कुमार को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पिटाई कर दी. इससे छात्र घायल हो गया. घटना के बाद सहयोगी छात्रों द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी. घायल करण कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात दो पक्ष के युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, वह झगड़ा में शामिल नहीं थे, लेकिन इस झगड़ा के रंजिश में जब मैं मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था तो आधा दर्जन से अधिक युवकों के द्वारा उसे रुकवाया और फिर लोहे की रॉड व लात घुसे से पिटाई करने लगे. उन्होंने बताया कि उक्त युवकों का नाम नहीं जान रहे हैं लेकिन चेहरे से सभी को पहचानते हैं. सभी आरोपित युवक अमरथ गांव के ही रहने वाले हैं. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >