उधार तंबाकू नहीं देने पर दुकानदार को पीटा

सदर थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में सोमवार की देर शाम तंबाकू नहीं देने पर दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया है.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में सोमवार की देर शाम तंबाकू नहीं देने पर दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया है. घायल दुकानदार राजपुरा गांव निवासी मनोज साव ने बताया कि मैं अपने घर पर ही किराना का दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता हूं. सोमवार की देर शाम गांव के ही सुनील यादव और संजीत यादव आया और उधार तंबाकू मांगने लगा. जब मैंने देने से मना किया गया तो दोनों ने गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट करने लगा. घायल ने घटना की जानकारी थाना की पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >