गिद्धौर. श्रीसत्य साईं सेवा समिति ने नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत त्रिपुर सुंदरी मंदिर तालाब के निकट जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया. इस दौरान शुक्रवार को पतसंडा पंचायत के महादलित टोला में संगठन के आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर बलराम साव के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया. आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर श्री साह ने कहा कि साईं बाबा के बताये आदर्शों पर चलकर हम समाज के हर जरूरतमंद तक सेवा का संदेश दे रहे हैं. यह केवल भोजन वितरण कार्यक्रम नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने भी भाग लिया उन्होंने कहा कि आगामी 23 नवंबर को साईं बाबा के सौवें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले में नारायण सेवा कार्यों की शृंखला चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
