कोलकाता व लखनऊ के बीच चलाई जायेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

आगामी दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लखनऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

झाझा. आगामी दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लखनऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाड़ी संख्या 03107 कोलकाता-लखनऊ पूजा स्पेशल आगामी 02 अक्टूबर और छह नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से रात्रि के 11:55 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन रात्रि के 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03108 लखनऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल आगामी चार अक्टूबर और आठ नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को लखनऊ से रात्रि के 01:40 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन रात्रि के 12:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में छह ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह,झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >