जमुई. फिजियोथेरेपी में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जमुई के एक फिजियोथेरेपिस्ट को पटना में सम्मानित किया गया. पटना के निजी होटल में बीते रविवार को फिजियो हेल्प हैंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री नितिन नवीन तथा पटना के मेयर सीता सासू द्वारा शहर के बोधबन तालाब मोहल्ला स्थित शिवांगन फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉ अमर मोदी को फिजियो रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया. मौके पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने बिहार के सभी जिलों से आये फिजियोथैरेपिस्ट को वृद्ध जनों के लिये कम दर में फिजियोथेरेपी का लाभ देने की बात कही. मौके पर फिजियो हेल्पिंग हैंड के निदेशक डॉ रवि प्रकाश, बीसीसीआई के फिजियो डॉ शहबाज आलम, डॉ पियूष सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इधर जमुई के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अमर मोदी को सम्मानित होने पर शहर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
