पोषण माह का हुआ शुभारंभ, 16 अक्तूबर तक चलेगा कार्यक्रम

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह कार्यक्रम शुरू हो चुका है. पोषण माह कार्यक्रम बीते 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ जो आगामी 16 अक्तूबर तक किया जायेगा.

सोनो . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह कार्यक्रम शुरू हो चुका है. पोषण माह कार्यक्रम बीते 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ जो आगामी 16 अक्तूबर तक किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीते बुधवार को सीडीपीओ बिनु कुमारी व महिला पर्यवेक्षिका स्नेहलता ने लखनकियारी पंचायत के डुब्बा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर फीता काटकर किया. उक्त कार्यक्रम में सीडीपीओ बिनु कुमारी ने बच्चों के लिए आवश्यक पोषण से युक्त पोषाहार दिए जाने को कहीं. वे बताई कि बच्चों के लिए पोषण युक्त आहार बहुत ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने समुचित पोषण के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि जैसे ही बच्चे छह माह के होते हैं उन्हें ऊपरी आहार दिया जाना बहुत ही जरूरी है. इससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है. ऊपरी आहार कैसे तैयार करना है इसके बारे में भी उन्होंने उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी. एलएस स्नेहलता ने उपस्थित लोगों को बताई कि स्वच्छता के अलावा बच्चों के साथ सुमधुर व्यवहार कर उनका समुचित विकास किया जा सकता है. इसके लिए बच्चों के नियमित देखभाल के अलावा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना है. बैठक में अनिला कुमारी, वीणा कुमारी, मनीषा, प्रीति कुमारी, रीना कुमारी, गीता पासवान, इंद्रावती देवी, मालती देवी समेत कई लोग मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >