‘मां की रसोई’ में जरूरतमंदों ने किया भोजन

लायंस क्लब ऑफ जमुई की ओर से संचालित साप्ताहिक मां की रसोई में मंगलवार को लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया.

जमुई. लायंस क्लब ऑफ जमुई की ओर से संचालित साप्ताहिक मां की रसोई में मंगलवार को लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया. कैबिनेट संयुक्त कोषाध्यक्ष लायन श्रीकांत केसरी ने बताया कि मां की रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भोजन की व्यवस्था पहुंचाना है. उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों व समाजसेवियों से इस कार्य में शारीरिक एवं आर्थिक सहयोग देने की अपील की. मां काली मंदिर, महाराजगंज प्रांगण में आयोजित इस भोजन कार्यक्रम में लायंस क्लब की महिला सदस्याओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब सचिव लायन डॉ मनोज कुमार सिन्हा, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन विजय कुमार सर्राफ, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन भोला रजक, लायन सुजीत कुमार, लायन डॉ अमर मोदी, लायन उर्मिला बरनवाल, लायन धनुषधारी वर्मा, लायन विनोद कुमार नीरज, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश कुमार भगत, चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव नितेश केशरी, राहुल कुमार, एवं महिला सदस्याओं पूनम बरनवाल, जुली रानी, रूपा रानी सहित दर्जनों सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >