जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है. महिला ने बताया कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री बीते 4 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर मोहनपुर थाना मामला दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो आरोपित की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही लड़की की बरामदगी हो पायी है, जिससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कही कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और लड़की को सुरक्षित बरामद किया जाये.
ट्यूशन के लिए निकली थी किशोरी, नहीं मिला सुराग
जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है.
