आंबेडकर जयंती पर जरूरतमंद बच्चों को दी गयीं पुस्तकें

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को सरयू सेवा सदन में शिक्षा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जमुई . बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को सरयू सेवा सदन में शिक्षा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समग्र सेवा द्वारा संचालित सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं एवं 10वीं के जरूरतमंद बच्चों को इस मौके पर पुस्तकें और कॉपी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों को बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और उनके प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराया गया, ताकि वे शिक्षा के प्रति प्रेरित हो सकें. इस दौरान अपना पुस्तकालय पहल के अंतर्गत कुल 70 बच्चों के बीच पुस्तक वितरण किया गया. समग्र सेवा के साथी सौरभ कुमार ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक सरकारी स्तर पर नि:शुल्क पुस्तकें मिलती हैं, लेकिन 9वीं और 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलने से लगभग 70 प्रतिशत बच्चे पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए संस्था हर वर्ष इन बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करती है. वहीं, साथी उर्मिला ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखने में अहम भूमिका निभा रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. संस्था द्वारा अब तक कक्षा 9वीं के 48 एवं कक्षा 10वीं के 22 बच्चों को पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं. वर्ष 2020 से अब तक करीब 3000 मुसहर समुदाय के बच्चों को इस पहल के तहत लाभान्वित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >