गौ रक्षा दल के सदस्य को बंधक बनाकर पीटा, पटना रेफर

सदर थाना क्षेत्र के गारो नवादा गांव में मवेशी तस्करों ने गौरक्षा दल के एक सदस्य को बंधक बनाकर पिटाई कर नदी किनारे फेंक दिया.

जमुई . सदर थाना क्षेत्र के गारो नवादा गांव में मवेशी तस्करों ने गौरक्षा दल के एक सदस्य को बंधक बनाकर पिटाई कर नदी किनारे फेंक दिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल लाया, जहां घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल गौरक्षा दल के सदस्य की पहचान बरहट प्रखंड क्षेत्र के गढ़वा कटौना गांव निवासी दीनबंधु तिवारी के रूप में हुई है. गौरक्षा दल के सदस्य शुभम कुमार ने बताया कि गारों नवादा गांव में मवेशी तस्करी का धंधा धड़ल्ले से फल फूल रहा था. गणेश पूजा के दौरान दीनबंधु ने मवेशी तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोला था. इससे नाराज मवेशी तस्करों ने मंगलवार को दीनबंधु तिवारी को गारो नवादा गांव के समीप बंधक बनाकर लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया व किऊल नदी घाट पर फेंक दिया. स्थानीय लोगों द्वारा एक युवक को घायल अवस्था में गिरा देख इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी गयी और घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >