समाज की समृद्धि के लिए भी शिव से मांगें वरदान : गोपाल

महाशिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठानों व विधि विधान से भरपूर होता है. यह पर्व प्रत्येक सनातनी हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण है.

झाझा . महाशिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठानों व विधि विधान से भरपूर होता है. यह पर्व प्रत्येक सनातनी हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण है. उक्त बातें जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह बरनवाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद बरनवाल ने रविवार देर संध्या को पुरानी बाजार स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि पर शिव की बारात के उद्घाटन के समय उपस्थित लोगों से कही. उन्होंने कहा कि यह पर्व पर उपासना करने वाले लोगों को प्रत्येक तरह की मनोकामना पूर्ण होती है. यही कारण है कि सुबह से ही कुमारी कन्याओं से लेकर अन्य लोग बाबा भोलेनाथ की पूजा -अर्चना करने के लिए न सिर्फ मंदिरों में कतारबद्ध लगे होते हैं, बल्कि शिवोपासना भी करते हैं. उन्होंने कहा कि इस पर्व पर कई श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और मंदिरों में जाकर रुद्राभिषेक भी करते हैं. उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि को पूरे मनोयोग से मनावें व अपने परिवार-समाज का कल्याण के लिए भी पूजा-अर्चना करें. उन्होंने महाशिवरात्रि के मौके पर नगरवासियों, जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों व अन्य लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >