छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का किया गया परीक्षण

प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय संसारपुर में शुक्रवार को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय दल द्वारा 91 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

गिद्धौर. प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय संसारपुर में शुक्रवार को विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षित कुमार के देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय दल द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परमानंद के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर विद्यालय में अध्ययन 91 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान छात्राओं के आंख, कान, नाक, गला, सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर सहित हिट वेब से बचाव को ले समुचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. इस अवसर पर शिविर में डॉ. परमानंद द्वारा छात्र छात्राओं के शरीर में एनेमिया के लक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण आदि से जुड़े कई विषयों की जानकारी दिया गया. मौके पर फार्मासिस्ट श्रवण कुमार, एएनएम अनिता कुमारी के अलावे दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >