वज्रपात से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जिले के बरहट थाना क्षेत्र के लखैय गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

जमुई. जिले के बरहट थाना क्षेत्र के लखैय गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक क लखैय गांव निवासी धारी यादव का 46 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव था. परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर को खेत में धान की रोपनी करने के वह खेत जा रहा था इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और इस तेज बारिश में अचानक गरज के साथ वज्रपात हो गया और इसकी चपेट में दिलीप आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा दिलीप को बहियार में गिरा पड़ा देखा और इसकी सूचना दी गयी. परिजन द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही बरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कागजी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. दिलीप यादव की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >