सोनो. सरस्वती शिशु मंदिर सोनो में सोमवार को विद्या भारती से संबंधित जिला निरीक्षक वीरेंद्र कुमार निरीक्षण करने पहुंचे. विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला निरीक्षक शिक्षक व छात्र छात्राओं से भी बातचीत किए और समिति के अध्यक्ष व सह सचिव के साथ विद्यालय के विकास को लेकर चर्चा भी हुई. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध करिणी समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह, सहसचिव काजल सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
