झाझा . आगामी 23 सितंबर को रेलवे स्टेशन क्लब में एनडीए घटक दलों का सम्मेलन किया जा रहा है. जिसमें झाझा, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर प्रखंड के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. तैयारी को लेकर सोमवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया व तैयारी को लेकर कई निर्देश दिया. विधायक श्री रावत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झाझा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की सक्रियता तेज हो गयी है. इसी कड़ी में आगामी 23 सितंबर को रेलवे-स्टेशन क्लब परिसर में एनडीए का भव्य सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. इसके बाद विधायक ने जदयू कार्यालय में एनडीए के सभी दलों के सदस्यों के साथ बैठक की. उन्होंने पंचायत स्तर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन चुनावी तैयारी की दिशा में अहम साबित होगा. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. मौके पर जदयू नेता शैलेंद्र रावत, पूर्व नप अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा, मोहन पासवान, डॉ राजेंद्र राव, राकेश दास, मुकेश राजहंस, बबलू सिन्हा, विजय अग्रहरि, श्यामसुंदर पासवान, उदय पासवान, बलवंत सिंह, छेदी पासवान, लखन मंडल, अजय झा, उमेश यादव समेत दर्जनों एनडीएअ कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
