खड़गपुर गांव के तालाब से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया पंचायत स्थित खड़गपुर गांव के सूर्य मंदिर तालाब से शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

हत्या या दुर्घटना को लेकर जांच में जुटी पुलिस

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया पंचायत स्थित खड़गपुर गांव के सूर्य मंदिर तालाब से शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव निवासी 32 वर्षीय मिथलेश यादव के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह स्नान के लिए तालाब पहुंचे बच्चों को पैर से कुछ टकराया, जिसके बाद शोर मचाया गया. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और चंद्रदीप थाना को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेंद्र साह, संजय कुमार और सरयुग यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

मिठाई बनाने के काम से आया था गांव

परिजनों ने बताया कि मृतक मिथलेश यादव गांव में चाट-गुपचुप बेचकर जीविकोपार्जन करता था. वह नवादा जिले के अफरडीह गांव निवासी पवन कुमार के अधीन मिठाई बनाने का भी कार्य करता था. बीते गुरुवार शाम को वह मिठाई बनाने के लिए खड़गपुर गांव में जितेंद्र यादव के यहां आया था. पवन कुमार ने बताया कि रात में वे कोदवरिया गांव चले गए थे. मिथलेश ने घर लौटने की बात कहकर वहां से निकलने की बात कही थी. इसके बाद वह संपर्क में नहीं आया. कई बार कॉल करने पर भी उसने फोन रिसीव नहीं किया. शुक्रवार सुबह उसके शव की सूचना मिली.

एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम जमुई से मौके पर पहुंची और तालाब व आसपास के क्षेत्र की जांच की. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि परिजनों ने तालाब में डूबने की बात कही है.

पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया है. रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजेन्द्र साह, चंद्रदीप थानाध्यक्षB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >