बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

प्रखंड क्षेत्र के मौरा गांव में शुक्रवार को सामाजिक क्षेत्र कार्य कर रही संस्था ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट ने जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से बाल विवाह की रोकथाम को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ जागरूकता अभियान चलाया.

गिद्धौर . प्रखंड क्षेत्र के मौरा गांव में शुक्रवार को सामाजिक क्षेत्र कार्य कर रही संस्था ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट ने जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से बाल विवाह की रोकथाम को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह नहीं करने एवं इसमें शामिल नहीं होने सहित बाल विवाह के सामाजिक बहिष्कार की क्षेत्र वासियों को शपथ दिलायी गयी. वहीं इसके साथ-साथ बाल विवाह से होने वाले नुकसान एवं इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तय कानूनी प्रावधान एवं सजा से जुड़ी लोगों को जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में बाल विवाह के बहिष्कार की क्षेत्रवासियों अपील की गयी. बताते चलें कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के इस विश्वव्यापी अभियान में बाल विवाह के खात्मे को लेकर 12 से 19 सितंबर तक वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहांत मनाया जा रहा है, जिसमें सभी धर्म के धर्मगुरुओं के साथ संवाद स्थापित कर बाल विवाह को रोकने में सहयोग की अपील की जा रही है. मौके पर ग्रामीण इमाम मो रिजवान अंसारी, शाहजहां अंसारी, जाकिर हुसैन संस्था समन्वयक कौशल पांडेय, नागमणि साव, रंजीत पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >