बाइक की ठोकर से दस वर्षीय बालक की मौत, सड़क जाम

प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला चौक पर शुक्रवार संध्या अनियंत्रित बाइक की ठोकर से दस वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

लक्ष्मीपुर . प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला चौक पर शुक्रवार संध्या अनियंत्रित बाइक की ठोकर से दस वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक काला गांव निवासी मोहन यादव का नाती व लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हथियावर गांव निवासी आशीष यादव का पुत्र आयुष कुमार था. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को काला चौक पर जाम कर दिया. इससे दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया. घटना के बारे में जानकारी मिली कि बालक काला चौक पर कुछ सामान लेने आया था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा बाइक की चपेट में आ गया. घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, बालक अपने पिता का इकलौता बेटा था. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. बीडीओ प्रेमप्रकाश, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे सहित कई पदाधिकारी घटना स्थल पर जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक यातायात बहाल नहीं हो सक था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >