गड्ढे के पानी में डूबने से किशोर की मौत

चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रडीह पंचायत के पंडरिया गांव स्थित अजय नदी के गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी.

सरौन. चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रडीह पंचायत के पंडरिया गांव स्थित अजय नदी के गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधनी गांव के तुरी टोला निवासी दीपू तुरी उर्फ राजा के 12 वर्षीय पुत्र के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि दीपू तुरी के पुत्र अपने परिजनों के साथ छठ पर्व में भाग लेने रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत लालपुर गांव स्थित अपने नाना नमोद तुरी के घर आया था. इसी दौरान पंडरिया गांव स्थिति बन रहे पुल के समीप अजय नदी के गड्ढे में वह स्नान करने के दौरान वह डूब गया. परिजनों ने उसे तत्काल बाहर निकाला और चकाई रेफरल अस्पताल लाया. उसके बाद परिजन उसे देवघर ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >