चकाई के ग्रामीण इलाकों में हुई सूर्याहू पूजा

प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सूर्याहू पूजा यानि सूर्य व्रत की धूम मची हुई है. पूजा को लेकर पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है.

चकाई. प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सूर्याहू पूजा यानि सूर्य व्रत की धूम मची हुई है. पूजा को लेकर पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के बिशनपुर, छछुड़ीह, मांगताडीह, बालागोजी, चकाई बाजार, सिमरिया सहित विभिन्न गांव में सूर्याहु पूजा का आयोजन किया जा रहा. इस दौरान विभिन्न नदियों और तालाब में 36 घंटे का निर्जला उपवास के बाद छठवर्ती और स्थानीय लोगों द्वारा रविवार शाम को अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ दिया गया. इससे पहले ढोल नगाड़ों की थाप के साथ वर्ती घाटों पर पहुंचे. इस दौरान वहां का दृश्य देखते ही बन रहा था. इस दौरान वर्तियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान सूर्य की आराधना की. शनिवार शाम को खरना के बाद प्रसाद ग्रहण के लिए विभिन्न जगहों पर हजारों श्रद्धालु उमड पड़े. इस दौरान बिशनपुर गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता के आवास पर भी सूर्याहु पूजा का आयोजन किया गया. यहां पूर्व विधान परिषद संजय प्रसाद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सूर्य पूजा एक प्रमुख लोकआस्था का महा पर्व है. यह सूर्य देव की उपासना का तीन दिवसीय महापर्व है जो मुख्य रूप से मनोकामना पूर्ण होने पर हर पांच 10 या 15 साल में परंपरा के अनुसार मनाया जाता है. लोगों ने बताया कि सूर्याहू पर्व छठ पूजा से काफी मिलता-जुलता है क्योंकि दोनों पर्व सूर्य देव की उपासना पर आधारित है. सोमवार को प्रात:कालीन अर्घ के साथ इसका समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >