चेंबर चुनाव - पहले दिन अध्यक्ष पद पर सुनील बरनवाल ने दाखिल किया पर्चा

जमुई चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सत्र 2025-27 के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई.

जमुई. जमुई चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सत्र 2025-27 के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई. नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने अंतीम तिथि 16 सीतंबर है. जैसे ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, शहर के व्यवसायियों में चुनाव को लेकर चर्चा गर्म हो गई. व्यवसायी जगह-जगह संभावित उम्मीदवारों और उनके समीकरणों पर बात करते नजर आये. चैंबर के मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केसरी की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से हरी झंडी दी गई. पहले दिन कुल पांच नामांकन फॉर्म बेचे गए, इनमें अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार सुनील कुमार बरनवाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन की पूरी कार्यवाही मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केसरी की देखरेख में सहायक चुनाव पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह, अंकित कुमार तथा नामांकन प्रभारी सुजीत कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन पत्र की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया निर्धारित समय पर जारी रहेगी. व्यवसायिक जगत में इस चुनाव को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है. कई व्यापारी आगामी दो वर्षों के लिए चैंबर की नई कार्यकारिणी को लेकर कयास लगा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >