जमुई बायपास रोड पर दो बाइकों की टक्कर में छात्रा घायल
शहर के बायपास रोड पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी
जमुई.
शहर के बायपास रोड पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी. घायल छात्रा की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी भरत मंडल की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में है. बताया जाता है कि कोमल कुमारी पढ़ाई कर वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान जमुई बायपास रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गयी. टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर कोमल के पैर पर गिर गयी, जिससे वह घायल हो गयी. हादसे में उसके दाहिने पैर में चोट आयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.