एसएसबी ने चिल्काखार गांव में चलाया पौधारोपण अभियान, ग्रामीणों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने जमुई के चिल्काखार गांव में पौधारोपण अभियान चलाया. जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई.

Jamui Plantation Drive: सोनो (जमुई). सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16वीं वाहिनी के चरकापत्थर स्थित सी समवाय द्वारा बुधवार को चिल्काखार गांव में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया. यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और लोगों में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया. कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया.

कमांडेंट के निर्देश पर चला अभियान

पौधारोपण अभियान का आयोजन 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देश तथा कंपनी कमांडर नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया. अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया.

ग्रामीणों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्होंने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया और ऐसे अभियान लगातार चलाने की आवश्यकता पर बल दिया.

पौधों की देखभाल पर दिया गया जोर

कंपनी कमांडर नागेंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधारोपण के बाद उनकी नियमित देखभाल भी करें, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.

वर्षों से चल रहा है पौधारोपण अभियान

एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व की जानकारी दी. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एसएसबी चरकापत्थर द्वारा पिछले कई वर्षों से समय-समय पर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता रहा है.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय कुमार मिश्रा

विनय कुमार मिश्रा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनो (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, अपराध, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >