खैरा. पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने रविवार को खैरा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से पूछा कि मामलों का निपटारा समय पर क्यों नहीं हुआ और इसमें देरी के कारणों की जांच करने को कहा. पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जो भी अपराधी या संगीन मामलों के आरोपी लंबे समय से फरार हैं, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला और पुरुष हाजत का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए. इस अवसर पर जमुई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन भी मौजूद थे. पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद खैरा थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि आदेशों का शीघ्र पालन किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
