ऋण नहीं जमा करने पर होगी कुर्की-जब्ति

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों पर कार्रवाई करना भी शुरू कर दी है.

बरहट. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों पर कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है. जानकारी देते हुए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मलयपुर शाखा प्रबंधक विश्वजीत कुमार ने बताया कि ऋण धारकों को नोटिस देने के साथ-साथ घर-घर जाकर अंतिम चेतावनी दी गयी है और माइकिंग करवा कर अगाह भी किया जा रहा है. साफ तौर कहा जा रहा है कि ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों के खिलाफ कुर्की-जब्ति की भी कार्रवाई की जायेगी. इसी कड़ी में बीते शनिवार को सर्टिफिकेट अधिकारी सौरभ कुमार सिंह, अधिकारी दीपक कुमार व मलयपुर थाना पुलिस के साथ प्रखंड अंतर्गत देवाचक, बरियारपुर सहित अन्य कई गांव में ऋण वसूली अभियान चलाया गया. ऋण धारकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द-से-जल्द ऋण को चुकता कर दें वरना आगे की कार्रवाई भी की जायेगी. उन्होंने बताया कि ऋण धारकों दो-चार दिनों के अंदर ऋण जमा कर अपने खाता को एनपीए से बाहर नहीं करवाते हैं तो बैंक उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिये बाध्य हो जायेगी. इसके बाद कोई भी समझौता बैंक नहीं कर सकती है. साथ ही बताया कि ऋण धारक आगामी 14 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भी मामला लाकर ऋण से छुटकारा पा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >