गिद्धौर. थाना क्षेत्र के कोल्हुआ अंतर्गत महुली गांव से पुलिस ने बीते शुक्रवार को 15 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा एक अभियान के क्रम में महुली गांव से शराब मामले में कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले डुमरा पोखर गांव निवासी अरुण पासवान पिता स्व सीताराम पासवान को 15 लीटर देशी शराब की तस्करी करने के दौरान गिरफ्तार किया है. और मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस अभियान में अवर निरीक्षक राजेश्वर साह, उमेश प्रसाद सहित शसस्त्र बल के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
