गिद्धौर पुलिस ने शराब तस्कर समेत छह को किया गिरफ्तार

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत गिद्धौर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है

गिद्धौर. बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत गिद्धौर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रजनबांध गांव स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म से 12 लीटर देशी महुआ शराब बरामद करते हुए सुट्टी कुमार को गिरफ्तार किया. लार्ड मिंटो टॉवर चौक व धोबघट मोड़ के पास शराब के नशे में पाए गए दो युवकों को पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर जांच के बाद गिरफ्तार किया. इसके अलावा गेनाडीह चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया. थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा शराब कारोबारियों एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >