खतियानी जमीन पर बालू माफिया कर रहे अवैध खनन, शिकायत

बालू माफिया अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. इस बार बालू माफिया द्वारा दूसरे के खतियानी जमीन पर अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर परिवहन करने की बात सामने आयी है

बरहट. बालू माफिया अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. इस बार बालू माफिया द्वारा दूसरे के खतियानी जमीन पर अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर परिवहन करने की बात सामने आयी है. पीड़ित जमीन मालिक ने इस आशय को लेकर खनन पदाधिकारी को आवेदन देकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है. अपने आवेदन में पीड़ित मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी योगेन्द्र पंडित ने कहा है कि बालू माफिया और बिचौलियों द्वारा रात के अंधेरे में उनकी निजी जमीन से चोरी-छिपे बालू का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे जमीन को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि उनके परदादा विजो पंडित के नाम से अब भी राजस्व रसीद कट रही है. संबंधित जमीन का खाता संख्या 85, खेसरा संख्या 334 तथा कुल रकबा 1.20 एकड़ है. उन्होंने कहा कि उक्त जमीन पर उनके परिवार का दखल-कब्जा और मालिकाना हक है, बावजूद इसके बालू माफिया लगातार अवैध तरीके से मिट्टी और बालू का उठाव कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि खनन में शामिल लोग देर रात मशीन और ट्रैक्टर के जरिए बालू निकालते हैं, जिससे जमीन का स्वरूप बदलता जा रहा है. ग्रामीणों में भी इस बात को लेकर नाराजगी है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए व उनकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. खनन पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच करने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >