जदयू संगठनात्मक चुनाव जारी, निर्विरोध बने छह अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष का चुनाव एक मार्च को निर्धारित

जमुई. जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का संगठनात्मक चुनाव 20 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है. शनिवार तक पांच प्रखंड एवं एक नगर अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील वर्णवाल ने बताया कि अब तक हुए सभी चुनावों में अध्यक्षों का चयन निर्विरोध हुआ है. शेष छह प्रखंडों का चुनाव 22 व 23 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि जिला अध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च को निर्धारित है. निर्वाचित अध्यक्षों में सोनो से प्रकाश मंडल, झाझा से राकेश दास, झाझा नगर से सुजीत कुमार सिन्हा, अलीगंज से सुजीत कुमार मेहता, बरहट से भीष्मदेव मंडल तथा गिद्धौर से विवेकानंद सिंह शामिल हैं. पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >