श्रीश्यामाचरण संघ भारत का 37वां वार्षिकोत्सव शुरू

श्रीश्री 108 श्री श्यामाचरण संघ भारत के 37वें वार्षिकोत्सव पर वायरलेस ऑफिस परिसर के निजी सत्संग भवन में शनिवार संध्या दो दिवसीय आवासीय सत्संग का शुभारंभ हुआ.

भक्ति और आध्यात्मिकता से गुंजायमान हुआ सत्संग परिसर

जमुई, सरौन से श्याम तोमर की रिपोर्ट:

श्रीश्री 108 श्री श्यामाचरण संघ भारत के 37वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर चकाई-गिरिडीह रोड स्थित वायरलेस ऑफिस परिसर के निजी सत्संग भवन में शनिवार संध्या दो दिवसीय आवासीय सत्संग का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच हुआ. कार्यक्रम में बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया. उद्घाटन परम पूज्य गुरु महाराज श्री गौतम तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर नरेंद्र मिश्रा, अश्विनी तिवारी एवं शिवशंकर दूबे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे. गुरु भाई-बहनों की करतल ध्वनि और मंगलमय जयघोष के साथ सत्संग का विधिवत शुभारंभ हुआ.

शबरी प्रसंग का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया

अपने प्रेरणादायक प्रवचन में गुरु महाराज ने आध्यात्मिक जीवन, मानव कल्याण, सदाचार और आत्मिक उन्नति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस के शबरी प्रसंग का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. प्रवचन के दौरान भक्ति, सेवा और समर्पण के संदेश ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.

वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था स्थानीय गुरु भाइयों ने वरिष्ठ अभिभावकों के मार्गदर्शन में की है. आयोजन को सफल बनाने में शालिग्राम राय, गणेश चंद्र झा, जयकृष्ण झा, ललित नारायण मिश्र, शालिग्राम पांडेय, संतू यादव, भुवनेश्वर यादव, परमेश्वर मालाकार, सुरेश वर्णवाल, राजाराम केशरी, अनिल झा, श्याम झा एवं पंकज उपाध्याय सहित सैकड़ों गुरु भाई सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु

दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान सत्संग, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों की श्रृंखला जारी रहेगी. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता हो रही है, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >