बाबा बूढ़ानाथ मंदिर समिति ने निकाली शिव की भव्य बारात

प्रखंड भर में महा शिवरात्रि पर्व को लेकर बीते रविवार को शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया.

गिद्धौर . प्रखंड भर में महा शिवरात्रि पर्व को लेकर बीते रविवार को शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान अति प्राचीन बाबा बूढ़ा नाथ मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गयी. वही लोगो द्वारा भगवान भोले तथा माता पार्वती की पूजा कर मंगलकामना का वरदान मांगा. वही जानकारी देते हुए जदयू नेता राजीव रावत ने बताया कि बाबा की बारात बूढ़ानाथ मंदिर से पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पंचमंदिर पहुंचकर शिव पार्वती के विवाह के साथ संपन्न हुआ मौके पर सोनू सागर, आशुतोष वैभव, सोनू कुमार रावत, कृष्णदेव कुमार, कन्हैया कुमार, अरुण कुमार, राजा कुमार, राजू कुमार, विकास कुमार, नितिन कुमार, अमित कुमार मौजूद थें. पर्व को लेकर क्षेत्र के पतसंडा, रतनपुर, कोल्हुआ, मौरा, सेवा, गंगरा, कुंधुर, पूर्वी गुगुलडीह आदि पंचायत के तमाम ग्रामीण इलाकों में महाशिव रात्रि पर्व को ले उत्सवी माहौल बना रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >