खड़ी ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 4 घायल

खड़ी ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 4 घायल

– देवघर जा रहे थे सभी यात्री, चालक को नींद की झपकी बनी हादसे की वजह जमुई शहर के झाझा बस स्टैंड के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान बिहार शरीफ निवासी रविन्द्र पासवान, दौलती देवी, नरवध पासवान और बबिता देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सभी घायल एक ही परिवार से है. बताया जाता है कि सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार मुंडन संस्कार के लिए बिहार शरीफ से झारखंड के देवघर जा रहे थे. इसी दौरान झाझा बस स्टैंड के पास चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >