चकाई. थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर सीआरपीएफ कैंप के समीप शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 11 मजदूर घायल हो गये. सभी मजदूर सिवान जिले के निवासी बताये जाते हैं, जो मजदूरी के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे थे. पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उसमें पीछे से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक में ही फंस गया.
घायलों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गयी, जिससे यह दुर्घटना हुई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और घायलों के चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलते ही चकाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.खड़े ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 11 मजदूर घायल

खड़े ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 11 मजदूर घायल
Copied link
सिवान से बंगाल जा रहे थे सभी, दो की हालत गंभीर