झाझा . प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से गुरुवार को वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन वरीय शाखा प्रबंधक चंदन अमियार की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम में बैंक के वित्तीय समावेशन से लेकर कई तरह की जानकारी उपस्थित बैंक ग्राहकों को दी गयी. कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष सिन्हा, आरबीआइ के नोडल अधिकारी मोहित कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक लक्ष्मी एक्का समेत कई लोगों ने एसबीआइ की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि सभी जन-धन योजना खाता को 10 साल का हो गया है, तो केवाईसी कर लें. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से साफ शब्दों में कहा कि बैंक के नाम पर किसी भी तरह का कॉल आता हो तो उसका एंटरटेन ना करें. सीधे शाखा में जाकर संपर्क करें. किसी भी तरह की समस्या आने पर शाखा में जाकर जानकारी दें और उसका समाधान करें. इससे न सिर्फ आपकी जिंदगी की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रहेगी, बल्कि फ्रॉड होने से भी बच पाएंगे. मौके पर पूर्व बैंक प्रबंधक बनारसी पासवान, बैंक अधिकारी मिथिलेश कुमार, दिलीप यादव ,राजेश कुमार ,अमित कुमार, श्रीकांत कुमार के अलावा कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
