महर्षि मेंही परमहंस जयंती पर संतमत सत्संग का आयोजन

महर्षि मेंही परमहंस जयंती पर संतमत सत्संग का आयोजन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित बरनबाल धर्मशाला में गुरुवार को संत सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई. संतमत सत्संग का आयोजन किया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शुरुआत उपस्थित लोगों द्वारा महर्षि मेंही परमहंस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई. इसके बाद सत्संग में उनके विचारों, आध्यात्मिक संदेशों और ज्ञानवर्धक प्रवचनों पर विस्तार से चर्चा की गई. श्रद्धालुओं ने उनके उपदेशों को आत्मसात करने और जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने महर्षि मेंही के शांति, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के संदेशों पर विशेष प्रकाश डाला. साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल और सार्थक बनाने का आह्वान किया गया. अनुयायियों ने कहा कि महर्षि मेंही परमहंस के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं. उनके उपदेश मानव जीवन को दिशा देने वाले हैं, जिनका अनुसरण कर व्यक्ति आत्मिक शांति और संतुलन प्राप्त कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >