नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कई ट्रेनों के बदले गये रूट

आसनसोल मंडल के अंडाल अप यार्ड में आगामी 18 अगस्त से 24 अगस्त तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट बदल दिए जाएंगे.

झाझा. आसनसोल मंडल के अंडाल अप यार्ड में आगामी 18 अगस्त से 24 अगस्त तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट बदल दिए जाएंगे. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को पटना हावड़ा मुख्य रेल खंड पर चलने वाली कई ट्रेन के रूट बदल जायेंगे.उन्होंने बताया कि गाडी़ संख्या 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस को खाना-अंडाल-आसनसोल-किऊल के बजाय खाना-रामपुरहाट-किऊल के रास्ते चलाया जाएगा. गाडी़ संख्या 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस को किउल-आसनसोल-अंडाल-खाना के बजाय किउल-रामपुरहाट-खाना के रास्ते चलाया जाएगा. गाडी़ संख्या 13021 हावड़ा – रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस को बर्द्धमान-अंडाल-आसनसोल के बजाय खाना-रामपुरहाट-किऊल के रास्ते चलाया जाएगा. गाडी़ संख्या 13185 सियालदह-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस को बर्द्धमान- अंडाल-आसनसोल के बजाय खाना-रामपुरहाट-किऊल के रास्ते चलाया जायेगा. गाडी़ संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को बर्द्धमान-अंडाल-आसनसोल के बजाय खाना-रामपुरहाट-किऊल के रास्ते चलाया जाएगा. गाडी़ संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को आसनसोल-अंडाल-बर्धमान के बजाय किउल-रामपुरहाट-खाना के रास्ते चलाया जाएगा. गाडी़ संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस को जसीडीह-आसनसोल-अंडाल-खाना के बजाय जसीडीह-दुमका-रामपुरहाट-खाना के रास्ते चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि गाडी़ संख्या 63510 झाझा-बर्धमान मेमू आसनसोल में संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त होगी और आसनसोल एवं बर्द्धमान के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >