राजस्व महाअभियान शिविर हर पंचायत में चार दिन, अंचल कार्यालय में प्रतिदिन

प्रखंड में राजस्व महाअभियान के दौरान रैयतों के द्वारा जमाबंदी में सुधार से संबंधित कागजात जमा करने में हो रही कठिनाई को लेकर अब हर पंचायत में चार दिन शिविर का आयोजन किया जायेगा

लक्ष्मीपुर. प्रखंड में राजस्व महाअभियान के दौरान रैयतों के द्वारा जमाबंदी में सुधार से संबंधित कागजात जमा करने में हो रही कठिनाई को लेकर अब हर पंचायत में चार दिन शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा अंचल कार्यालय में भी प्रतिदिन शिविर लगेगा. सीओ रविकांत ने बताया कि शिविर की तिथि का निर्धारण कर दिया गया है. हरला पंचायत में 11 सितंबर, 14 सितंबर, 18 सितंबर तथा 20 सितंबर नाजारी पंचायत में 12 सितंबर,15 सितंबर, 17 सितंबर तथा 19 सितंबर, आनंदपुर पंचायत में 11 सितंबर, 14 सितंबर, 17 सितंबर तथा 20 सितंबर, मड़ैया पंचायत में 11 सितंबर, 13 सितंबर, 17 सितंबर तथा 19 सितंबर, गौरा पंचायत में 15 सितंबर, 18 सितंबर तथा 20 सितंबर, चिनबेरिया पंचायत में 12 सितंबर तथा 14 सितंबर, मोहनपुर पंचायत में 11 सितंबर 15 सितंबर तथा 18 सितंबर, काकानचौर में 12 सितंबर तथा 14 सितंबर, खिलार पंचायत में 13 सितंबर, 16 सितंबर तथा 20 सितंबर, काला पंचायत में 12 सितंबर 17 सितंबर तथा 20 सितंबर, पीडरौन पंचायत में 11 सितंबर,13 सितंबर तथा 15 सितंबर, दिग्घी पंचायत में 12 सितंबर, 18 सितंबर तथा 20 सितंबर, वही मटिया पंचायत में 11 सितंबर, 15 सितंबर तथा 18 सितंबर को शिविर का आयोजन होगा, साथ ही अंचल कार्यालय में 11 सितंबर से 20 सितंबर तक प्रतिदिन शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में किसी भी पंचायत के लोग कागजात जमा कर सकते हैं. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >