होली मिलन में 37 गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल

अखिल भारतीय ऊमरवैश्य महासभा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को कार्यालय का शुभारंभ एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

जमुई. अखिल भारतीय ऊमरवैश्य महासभा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को कार्यालय का शुभारंभ एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के 37 गांवों से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वहीं झारखंड, बंगाल तथा अन्य राज्यों से भी स्वजातीय बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रदीप मोदी ने की. अपने संबोधन में उन्होंने समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार एवं सामाजिक उत्थान पर बल दिया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है. समारोह में महामंत्री अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ मार्गदर्शक बैजनाथ मोदी एवं दशरथ मोदी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी लोकेश गुप्ता ने संभाली. युवा उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. इस अवसर पर समाज के कार्यकर्ता चमकलाल मोदी, अनिल मोदी, सुखदेव मोदी, पप्पू मोदी, विक्की मोदी, बिरजू मोदी, वास्की मोदी, दीपक मोदी, रवि मोदी, अरविंद मोदी, पवन मोदी, मकून मोदी, राजेश मोदी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में होली मिलन के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >