दूसरी बार रामानंद निर्विरोध चुने गये प्रखंड जदयू अध्यक्ष

प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय घनबेरिया में रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ.

खैरा. प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय घनबेरिया में रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार दास तथा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजेश कुमार सिंह मौजूद थे. इनके नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया. कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से रामानंद सिंह को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया. उनके नाम पर किसी ने अन्य उम्मीदवार ने दावा पेश नहीं किया. निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया. मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो और पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई. मौके पर जेपी सेनानी शिवननंदन सिंह, मन्यु सिंह, राजकुमार रावत, मो शमीम मियां, बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >